फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शनिवार को किसानों का डाटा और आधार फीडिंग का जायजा लिया। अधिक किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही एनआईसी दफ्तर में दोपहर 12 बजे पहुंचें। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी केएन यादव से जानकारी हासिल की। इसके बाद वीडियो कॉफ्रेंसिंग हॉल में पहुुंचें। डीएम सुजीत कुमार और एलडीएम बीएस मीणा के अलावा अन्य बैंक के अफसरों से किसानों का डाटा और आधार कार्ड फीडिंग के बारे में जानकारी तलब की। पूर्वांचल बैंक की प्रगति धीमी मिलने पर तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि सबसे अधिक किसान हैं। इसके चलते फीडिंग में विलंब हो रहा है। सिंडिकेट, एक्सिस और एचडीएफसी बैंक का स्टेटस जाना। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि बैंक शाखाएं दीवार पर फसली ऋण का ब्योरा रखें। आधार संख्या से फीडिंग कराए जाने पर कई जगहों से लाभ नहीं मिल सकेगा। इसमें किसानों के जमीन का ब्योरा, मोबाइल नंबर दर्ज करें। ताकि मैसेज के जरिए किसानों को जानकारी मिल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें