फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकल विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। टूटे पाइपलाइन को ठीक कराए जाने की शिकायत के बावजूद विभाग ने मरम्मत नहीं कराया। इससे नाराज गांववालों ने जलकल विभाग के खिलाफ करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। मदनपुर में जलापूर्ति के लिए विभाग ने छावनी मोहल्ला में पानी की टंकी स्थापित की है। इससे छावनी, पुरवा, गोरी टोल, शेख टोल, हाजीनगर सहित अन्य मोहल्लों को जलापूर्ति की जाती है। सकरवार मुहल्ले में करीब एक माह से पाइप लाइन के टूटने से होने वाले जलभराव और पानी के दूषित होने की शिकायत विभाग से की थी। सोमवार को करीब नौ बजे मोहल्ला के महिला-पुरुष स्लाटर हाउस के पास एकत्रित होकर जलकल विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किए। उनका आरोप था कि शिकायत के बावजूद विभाग ने इसकी सुधि नहीं ली। जिससे मोहल्ले की स्थिति बदतर हो गई है। पाइपलाइन ठीक नहीं कराए जाने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें