फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कवच में दस लोगों को पहनाया गया हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
22 जून से ‘ऑपरेशन तिकड़ी’ की शुरुआत
विज्ञापन

देवरिया। आम आदमी की सुरक्षा के लिए चलाने जाने वाला अभियान ऑपरेशन कवच का असर दिखने लगा है। 12 दिन के अंदर पुलिस महकमा की ओर से दस हजार हेलमेट लोगों को पहनाया जा चुका है। पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि हादसे में मृत्युदर काफी बढ़ रही है। बाइक सवार लोगों को सबसे अधिक खतरा रहता है। ऑपरेशन कवच में सोमवार तक करीब 9500 लोगों को पुलिस हेलमेट पहना चुकी है। उन्होंने कहा कि बाइक पर तीन युवकों को प्रतिबंधित किया जाएगा। 22 जून तक ऑपरेशन तिकड़ी की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत बिना नंबर वाली बाइक पर, तीन सवारी खासकर युवकों को थाने पुलिस ले जाएगी। सभी लोगों से शपथ पत्र भरवाया जाएगा। परिजनों को इस बात की सूचना दी जाएगी। बिहार से आने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। हादसे के साथ ही अपराध रोकने के लिए ऑपरेशन तिकड़ी की शुरुआत हुई है। एसपी ने कहा कि जिले में करीब 20 फीसदी लोग हेलमेट लगाकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें