फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 11 हजार वोल्ट का टूटा तार दुर्घटना को दे रहा दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बिजली उपकेंद्र के बंजरिया बाजार में मेन सड़क के ऊपर से जा रही 11 केवी लाइन का तार टूटा व जर्जर तार बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। स्थानीय बाजार व आसपास के लोग निगम के अधिकारियों से इस तार को दुरुस्त कराने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


पथरदेवा विकास खंड के प्रमुख बाजार बंजरिया बाजार के मेन रोड पर दिनेश के कबाड़ की दुकान के पास 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर जर्जर हो चुका है। तार एक जगह टूटा व थोड़ा सा अटका है। जो कभी भी हवा के झोंके के साथ टूट सकता है। इस तार के टूटने से इस सड़क से रोजाना काफी संख्या में गुजरने वाले ग्रामीण व राहगीर इसकी चपेट में आ सकते हैं। इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इससे हर समय कस्बे के दुकानदारों व आसपास के लोगों को करंट लगने का डर बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के कई बार आग्रह के बाद भी निगम के अफसर इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। इसको लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। बंजरिया निवासी अनिरुद्ध गुप्ता, अशोक प्रसाद, मैनेजर पांडेय, ध्रुपदेव सिंह, मंटू सिंह, अनिरुद्ध गुप्ता, बकरीदन खान आदि ने 11 हजार वोल्ट के टूटे तार को अविलंब दुरुस्त कराने की मांग की है। जेई लवकेश सिंह ने बताया कि मैं अभी कुछ दिन पहले उपकेंद्र पर ज्वाइन किया हूं। बंजरिया मेन सड़क के ऊपर जर्जर तार को अविलंब दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें