बलिया/नरही। नरही थाना के बिलरिया गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप व कार की टक्कर में 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी कृपाशंकर दलबल के साथ पहुंचे। देवरिया जिले के बरहज नगरपालिका के गौरा मोहल्ला निवासी महिलाएं पिकअप से बक्सर में मौनी अमावस्या पर स्नान करने जा रही थीं। बिलरिया चट्टी के पास सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर टक्कर हो गई। इसमें कलावती (50) पति हरिलाल निषाद, अनिता देवी (40) पति नंदलाल यादव, प्रीति निषाद (18) पिता राजकुमार निषाद, सुनीता देवी (30) पति बृजेश निषाद, बृजेश निषाद (35) पिता जोखू निषाद, इंदु निषाद (35) पति राजेंद्र निषाद, सावित्री निषाद (25) पति हरिंदर निषाद, रविता निषाद (19) पति लक्ष्मी निषाद, प्रमिला निषाद (24) पति सुनील निषाद, रागनी (10) पिता सुदामा निषाद, खुशबू (20) पिता गामा निवासी गौरा घायल हो गई। नरही थाना प्रभारी सुनील चंद तिवारी ने बताया कि देवरिया जिले के गौरा निवासी 25 लोग पिकअप से रात में बक्सर स्नान के लिए निकले थे।