बरियारपुर। बैकुंठपुर में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने 11 गोवंश लदे पिकअप को पकड़ लिया। मौका पाकर तस्कर भाग गया।
पुलिस टीम गंडक नदी के पुल के पास सघन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पिकअप गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस को पीछे आता देख तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पिकअप से गोवंश को मुक्त कराकर सुकरौली गोशाला भेज दिया गया। एसओ बरियारपुर त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने कहा कि बैकुंठपुर से पिकअप से 11 गोवंश मुक्त कराए गए हैं। अज्ञात तस्करों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है । संवाद