संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया। संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया। जिले में 109 मामले में आए। इसमें से 33 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देश पर जिले में बेहतर जनसुनवाई एवं पुलिस के उत्तरदायित्व निर्धारण करने, संवेदनशीलता बढ़ाने, एवं बेहतर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए थाना दिवस पर डेस्क सिस्टम के तहत समस्त थानों पर हल्का प्रभारी व बीट पुलिस अधिकारी द्वारा अपने-अपने हल्का, ग्राम, बीट की डेस्क लगाकर जनसमस्याओं को सुना गया और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी कराया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।