14 को उपकरण देने के लिए चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीआरसी भलुअनी में शुक्रवार को दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सहायक उपकरण वितरण के लिए शिविर भारतीय कृ़त्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड, कानपुर के सहयोग से आयोजित कराया गया। जिसमें कुल 108 बच्चों का परीक्षण विशेषज्ञों की ओर से किया गया। इसके बाद 93 लाभाथियों जिसमें ट्राई साइकिल 11, व्हीलचेयर 16 , क्रच दो, रोलेटर 17, एमआर किट 15 ,ब्रेल किट आठ, ब्रेल स्लेट आठ, सुगम्य केन सात, सीपी चेयर चार, हियरिंग एड 38 एवं कैलीपर 14 के लिए चुने गए।
समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में 140 उपकरण के लिए लाभार्थियों को चिन्हित करने का कार्य एलिम्को के प्रतिनिधि अमित कुमार, ज्ञानेंदू कुमार, तरुण कुमार एवं आरडी सिंह ने किया और इन्हें टोकन प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि उपकरण वितरण के लिए मापन शिविर का मुख्य उद्देश्य जिन बच्चों को विद्यालय आने-जाने, देखने में असुविधा एवं सुनने में कठिनाई हो रही थी, उसको दूर करने के लिए एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। जिसका समुचित उपयोग करते हुए बच्चे नियमित विद्यालय आएंगे और शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार, स्पेशल एजुकेटर संतोष पांडेय, ओंकार पांडेय, विजय पांडेय, परमात्मा सिंह, राम प्रसाद पाठक आदि मौजूद रहे।