बघौचघाट। अबकारी और बघौचघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के पांडेयपुर ईंट भट्टे पर छापा मारा। इस दौरान कुल 105 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। मौके तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इस मामले में आबकारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। टीम ने भारी मात्रा में लहन नष्ट किया। हिरासत में लिए गए अभियुक्त पृथ्वीनाथ चौहान निवासी फरहाचक थाना बघौचघाट, पंचानंद निवासी गौरकोठी थाना बरियारपुर, विजय भगत थाना सीसई झारखंड के रहने वाले हैं। भट्ठा मालिक राजमंगल गौतम के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि शराब की रोकथाम के लिए ईंट भट्टे पर कार्रवाई की गई है। संवाद