फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास और उमंग के साथ मनी होली

विज्ञापन
होली के दौरान आपस में एक दूसरे को रंगते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिले में गुरुवार को होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास एवं मस्ती के माहौल में मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर गले मिल के बधाई दी। बच्चों ने सुबह से लेकर देर शाम तक रंगों की होली खेली। युवाओं की टोलियों ने फाग गीतों के बीच दोस्तों के घर जाकर उन्हें र रंग लगाया। शाम को लोग अपने पड़ोसियों एवं सगे संबंधियों के घर गए और उन्हें गुलाल लगा पर्व की शुभकामनाएं दी। सुबह में महिलाएं घर में साफ-सफाई के बाद पकवान बनाने की तैयारियां में जुट गयीं। बच्चे अपने साथियों के साथ बाल्टी में रंग घोलकर पहले से ही रखे थे और आने-जाने वाले को सड़क पर या छतों से रंग फेंककर उत्साहित हो रहे थे। युवाओं की टोली शहर में बाइक से ही पूरे दिन चक्कर लगाती दिखी। कई मोहल्लों में लोगों ने अपने घर-आंगन में ही पानी का इंतजाम कर होली खेलने की व्यवस्था बना कर के रखी थी। जो लोग मिलने आए सभी ने उन्हें रंगों से सराबोर कर दिया। होली पर सभी के चेहरे ऐसे रंगे हुए थे कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। देर शाम तक मिलने-मिलाने और पर्व की बधाई देने का क्रम चलता रहा। घर आए मेहमानों को गुझिया, दहीबड़े, गुलाब जामुन, नमकीन, रसगुल्ला, चिप्स, पापड़ सहित अन्य पकवान आदि खिलाए गए। शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव शाखा की ओर से महाराजा अग्रेसन बालिका इंटर कॉलेज गेट के पास से होली का जुलूस गाजे-बाजे एवं अबीर गुलाल उड़ाते हुए निकाला गया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी सहित अन्य प्रमुख लोग भी इसमें शामिल हुए। शहर के मोतीलाल रोड, बजाजी रोड, मालवीय रोड, रौनियारी गली, तहसील चौक, नगरपालिका रोड एवं अन्य चौराहों से होते हुए जुलूस आगे बढ़ा, जो टाउनहाल के आरएसएस भवन पर आकर समाप्त हुआ। बजाजी रोड में सभासद आशीष कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, विकास वर्मा, प्रेम अग्रवाल, सैफ अली खां, करन, राजकुमार वर्मा आदि ने जुलूस का स्वागत फूलों की होली खेलकर एवं खुरमा खिलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें