श्रेया मिस फ्रेशर और इरफान को मिस्टर फ्रेशर बने
ललिता कॉलेज में मना बीटीसी प्रशिक्षुओं का स्वागत समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। तहसील क्षेत्र के अहिरौली बघेल स्थित ललिता कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नव प्रवेशी बीटीसी प्रशिक्षुओं का स्वागत समारोह (फ्रेसर्श पार्टी) का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं का अभिनंदन करते हुए नए उत्साह से ज्ञानार्जन का आह्वान किया गया। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की श्रेया श्रीवास्तव को मिस फ्रेशर और इरफान को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का मूल संस्कृति का संरक्षण है। मूल को सींचे बिना उद्देश्य की प्राप्ति असंभव है। समारोह में सगीना अंसारी, डॉ. अरविंद पांडेय, स्वप्निल शाही ने संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। संचालन शुभम सिंह और मनोरमा कुशवाहा ने किया। इस मौके पर शालिनी, अमृता, दिव्या, स्नेहा, निशा, संध्या, बिन्नू, पल्लवी, विकास, राहुल, ब्रह्म, विकास, सना आफरीन, दीपाली, रागिनी, रजिया खातून, नेहा जायसवाल, स्वाति, मनीषा, शबनम खातून, ज्योति आदि मौजूद रहे।