फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम और मदनी क्लब के बीच होगी जंग

विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : Getty
विज्ञापन
देवरिया। रवींद्र किशोरी शाही र्स्पोट्स स्टेडियम में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को खेले गए। पहला मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया और लिटिल फ्लावर स्कूल सलेमपुर के बीच हुआ। इसमें सलेमपुर के मोहित ने शुरुआती गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। देवरिया के खिलाड़ी राजन ने मैच का दूसरा गोल कर टीम को बराबरी पर खड़ा कर दिया। समय खत्म होने के बाद हुए ट्राईब्रेकर में फैजल खां ने आखिरी गोल कर टीम को 5-4 गोल से जीत दिला दी। वहीं, दूसरा सेमीफाइल मैच मदनी क्लब मेहा व जनता इंटर कॉलेज चरगांवा गोरखपुर के मध्य खेला गया। जनता इंटर कॉलेज के खिलाड़ी ने मैच का पहला गोल किया। कुछ देर बाद गोरखपुर के खिलाड़ी दुर्गेश ने दूसरा गोल कर टीम को बराबरी पर खड़ा कर दिया। लगातार दो गोल कर 3-1 से मदनी क्लब मेहा की टीम ने फाइनल में जगह बना ली। मैच का उद्घाटन नंदलाल जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें