फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय 35वां बालक, बालिका सब जूनियर, जूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन 40 टीम के 450 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि विधायक कमलेश शुक्ल ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह आत्म रक्षा का खेल है। सभी को चाहिए कि वह ताइक्वांडो जरूर सीख लें। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। ताइक्वांडो संघ देवरिया के अध्यक्ष डॉ. संजय कानोडिया ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के रहने, खने-पीने का इंतजाम कर दिया गया है। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय, बलिया के जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, गिरीश सिंह, रामशरण सिंह, पंकज सिंह, दिनेश, विनोद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें