फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक एक्सप्रेस का इंजन फेल, ढ़ाई घंटे रूकी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। इंजन फेल होने के कारण कृषक एक्सप्रेस ढाई घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरा इंजन आने के बाद वाराणसी के लिए ट्रेन रवाना हुई। इसके चलते इस रूट की कई ट्रेनें विलंब से चलीं। लखनऊ से वाराणसी जाने वाली कृषक एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 10.40 बजे सलेमपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। ट्रेन रवाना होते ही अचानक इंजन फेल हो गया। इस कारण आनंद विहार से आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस लार रोड स्टेशन, बरहज से आने वाली बरहजिया ट्रेन आउटर पर काफी देर तक खड़ी रही। वाराणसी से भटनी को जाने वाली सवारी गाड़ी भी प्रभावित रही। दूसरा इंजन आने के बाद 1.10 बजे कृषक एक्सप्रेस को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक मुंद्रिका चौरसिया ने बताया कि कृषक एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया था। इसके चलते ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें