फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन सिलिंडर फटने से मैकेनिक का हाथ उड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आक्सीजन सिलेंडर फटने से एक मैकेनिक का एक हाथ उड़ गया। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। स्थिति देखकर वहां से भी केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया। अबूबकरनगर के रहने वाले रशीद का 24 वर्षीय बेटा अब्दुल हमीद गोरखपुर ओवरब्रिज के पास एक दुकान पर मैकेनिक का काम करता है। मंगलवार की दोपहर में वह आक्सीजन सिलेंडर लगाकर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान सिलेंडर फट गया। इससे उसका एक हाथ उड़ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मैकेनिक के साथ हुई घटना के बाद लोगों ने तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया। काफी देर तक वह नहीं पहुंची तो लोगों ने दोबारा फोन किया। इसके बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लोगों ने अपने साधन से जिला अस्पताल पहुंचाया। घंटों बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची और न ही कंट्रोल रूम से कोई माकूल जवाब दिया गया। इस बाबत कार्यवाहक सीएमओ डॉ. एसएन सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है, जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें