फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि चाकू लगने से हाथ की अंगुली कट गई। गुरुवार को थाने पहुंचकर महिला ने हंगामा किया। पुलिस सामान्य मारपीट की बात कह रही है। आश्वासन के बाद महिला लौट गई। कोतवाली थाना के मेहड़ापुरवां गांव निवासी सीमा पत्नी जय सिंह का आरोप है कि ससुराल के लोग अक्सर उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। आए दिन पति के साथ देवर और सास मारपीट करती हैं। बुधवार की रात लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। चाकू के हमले में एक अंगुली कट गई। सूचना के बाद मायके वाले भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ। गुरुवार को महिला थाने पहुंची और दहेज के लिए चाकू से हमला करने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मारपीट की बात स्वीकार की। महिला आरोपी पक्ष पर केस दर्ज कराने के लिए अड़ गई। पुलिस दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास कर रही है। वहीं रुद्रपुर कोतवाली इलाके के खड़ेसर गांव में ससुराल वालों ने एक महिला की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या की कोशिश किए जाने की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें