फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने बेटे से लूट, विरोध पर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बाइक में टक्कर मारकर कारसवार युवकों ने मां बेटे की पिटाई कर सोने की चेन और नकदी लूट ली। जाते वक्त युवक इसकी बाइक भी लेते गए। अस्पताल पहुंचे मां बेटे ने लूट की वारदात पुलिस को सुनाई। हरकत में आई पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उमानगर मोहल्ले की रहने वाली पुष्पा देवी की मझगांवा पीएचसी पर एएनएम पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को बेटे संजय के साथ बाइक से पीएचसी केंद्र पर पहुंची और वहां से जंगल ठकुरही गांव में टीकाकरण करने जा रही थीं। आरोप है कि अभी दोनों बहोरवा के पास पहुंचे थे कि सामने से कार सवार युवक आए और बीच सड़क पर कार रोक दिए। इससे बाइक टकरा गई। कार सवार युवकों ने संजय का गले का चेन और दो हजार रुपये लूट लिए। इसमें एक युवक बाइक लेकर भाग गया। विरोध करने पर मनबढ़ों ने संजय और पुष्पा की पिटाई की। टेंपो से मां और बेटे जिला अस्पताल पहुंचे और यहां पर पुलिस को कहानी बताए। कोतवाल नीतिश ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रही है, छानबीन में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें