फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर के युवक की सऊदी अरब में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। नगर से सटे अहलादपुर मरकड़ी गांव के एक युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई। मौत की वजह का घरवालों को स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। वह डेढ़ साल पहले दूसरी बार सऊदी अरब में कमाने के लिए गया था। उसके मौत की खबर आने पर गांव में मातम पसरा है। गांव के जितेंद्र सिंह के परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। उनके पिता नंदकिशोर सिंह की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। इकलौता संतान जितेंद्र कमाई करने के लिए चार साल पहले सऊदी अरब गया था। दूसरी बार वह डेढ़ साल पहले गया था। दस दिन पहले उसके मरने की खबर आई। घर पर उसकी मां सुमित्रा, पत्नी शालू और दो बच्चे रहते हैं। मौत की खबर आते ही चीख पुकार मच गई। शव के इंतजार में घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें