जिले के 63 केंद्रों पर 10126 को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जिले के 63 केंद्रों पर लक्ष्य 10590 के सापेक्ष 10126 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा। 18 वर्ष के ऊपर के 6496, 45 वर्ष के ऊपर के 1621 व दो हेल्थ केयर वर्कर तथा 60 वर्ष से ऊपर के 548 को प्रथम तथा 1460 को दूसरा डोज लगा। वही कोरोना जांच में मंगलवार को एक भी व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई। अब तक 20212 लोग पाजिटिव हो चुके हैं। 19994 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं है। 218 लोगों की मौत हो चुकी है।