देवरिया। शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर जिला सोनार समाज के तत्वावधान में रविवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 101 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य अर्जित किया। शहीद शिवराज सोनार को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शिविर का शुभारंभ सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सोनार समाज के जाबांज सिपाही ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सोनार समाज में ही नहीं पूरे देश व इतिहास के पन्ने में अपना नाम स्थापित किया। उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रयास किया जाएगा। कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है।
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति रक्तदान करके चार लोगों को जान बचाता है। नगर अध्यक्ष संजू सोनी ने आभार प्रकट किया। संचालन सपा नेता पंकज वर्मा ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. पवन त्रिवेदी, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, विजेंद्र वर्मा, शिवाजी, शंखपाल, कैलाश, रमेशख्, श्यामसुंदर, अजय वर्मा, ज्योति वर्मा, हरेराम वर्मा, गोपाल वर्मा, ब्लड बैंक के तेजभान प्रसाद, भूपेंद्र राव, शुभम श्रीवास्तव, सुबोध पांडेय, विक्रांत राय, प्रवेश, श्यामानंद तिवारी, गोपाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद