फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोरखपुर-छपरा के बीच 30 अगस्त तक 10 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Mon, 07 Aug 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। रेलवे स्टेशन मास्टर भूषण प्रसाद ने बताया कि गोरखपुर कैंट यार्ड की रिमॉडलिंग एवं कैंट तथा कुसुम्ही के बीच तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के लिए 30 अगस्त तक गोरखपुर-छपरा के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें चरणबद्ध तरीके से निरस्त रहेंगी। इसमें अप व डाउन ट्रेन 05141व 05142 सिवान गोरखपुर तथा गोरखपुर सिवान, 05155 व 05156 छपरा गोरखपुर तथा गोरखपुर छपरा पैसेंजर ट्रेनें 20 से 30 अगस्त तक निरस्त रहेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 15105 व 15106 छपरा-नौतनवा तथा नौतनवा-छपरा 30 अगस्त तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 22531 छपरा-मथुरा व 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन 30 अगस्त तक, शहीद एक्सप्रेस 14673 व 14674 जयनगर-अमृतसर तथा अमृतसर-जयनगर के बीच चलने वाली 14 अगस्त से 30 अगस्त तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें