फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमपुरवा में तेज बुखार का प्रकोप, बच्ची क ी मौत

विज्ञापन
रमपुरवा में बुखार पीड़ितों की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
रमपुरवा में तेज बुखार का प्रकोप, बच्ची क ी मौत
विज्ञापन

गांव में पहुंची मेडिकल टीम, बुखार से पीड़ित हैं दस लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रमपुरवा में तेज बुखार से बच्ची की मौत से हड़कंप मचा है। गांव में दस लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, तीन साल की एक बच्ची बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार और गांव के लोगों की जांच की। बुखार से ग्रसित लोगों में दवा वितरित किया गया।
गांव के दिलीप की बेटी अर्पिता (7) 10 दिन पहले तेज बुखार से ग्रसित हो गई। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल गोरखपुर में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। 28 तारीख की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रमपुरवा के ही अमर नाथ साहनी की बेटी अर्पिता उम्र करीब तीन वर्ष को भी तेज बुखार होने पर जिला अस्पताल देवरिया ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। गोरखपुर में उसका इलाज चल रहा है। परिजन बच्ची की हालत नाजुक बता रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि डॉक्टर बीमारी के बारे में नहीं बता रहे हैं। बच्चों को तेज बुखार के साथ सिर और बदन में दर्द हो रहा है। गांव में तेज बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार फैलने की सूचना गांव की आशा ने सीएचसी पर दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर बुखार से पीड़ित लोगों में दवा वितरित किया। उन्होंने लोगों को सफाई पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। टीम में डॉ. एसएन मणि, विकास कुमार, चंदन मधुकर, मनीष शाही, रितेश राज राव आदि रहे।
गांव के सुअरबाड़े में हुई थी 30 सुअरों की मौत
रुद्रपुर। गांववालों ने बताया कि गांव में एक सुअरबाड़ा है। कुछ दिन पहले सुअरबाड़े में करीब 30 सुअरों की मौत हो गई। उन सुअरों को नदी में फेंक दिया गया। सुअरबाड़े के चलते गांव में गंदगी फैल रही है। इस संक्रमण की आशंका है।
विज्ञापन

वर्जन
इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि बच्ची की मौत तेज बुखार के कारण होनी बताई जा रही है। इसेफेलाइटिस की पुष्टि नहीं हो रही है। वैसे गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बुखार से पीड़ित लोगों में दवा वितरित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें