फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया : 10 मिनट की आंधी छाया धूल का गुबार

Sat, 27 May 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
दोपहर में आंधी आने के कारण देवरिया गोरखपुर मार्ग स्थित ओवरब्रिज पर टुट कर गिरा प्रकाश पोल व तार
विज्ञापन
देवरिया। सुबह से निकली तीखी धूप व उमस से बेहाल शहर वासियों को आंधी ने खूब चकराया। करीब तीन बजे 10 मिनट तक चली आंधी में हर तरफ धूल के गुबार दिखे। देवरिया-गोरखपुर ओवरब्रिज पर लगा प्रकाश पोल टूटने से काफी देर आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

मार्ग की प्रकाश व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। बाजार में दुकानदार शटर धड़ाधड़ बंद करने लगे। सिविल लाइंस रोड पर लगे कई यूनिपोल के होल्डिंग फट गए तो कई जगह बैनर उड़ते दिखाई दिए। जितनी देर आंधी चली शहर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें