फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीडीओ के निरीक्षण में 15 में 10 कर्मचारी मिले नदारद

Wed, 10 Apr 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चुनाव की तैयारी को लेकर अधिकारी कर रहे लगातार दौरा
ब्लाॅक पर मौजूद कर्मी अपने साथियों को फोन पर लगे बुलाने
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। चुनाव तैयारियों को लेकर अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को पौने ग्यारह बजे अचानक जिला विकास अधिकारी लार ब्लाॅक पहुंचे। यहां के बीडीओ आनंद प्रकाश उस वक्त ब्लाॅक में नहीं थे। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी ड्यूटी भागलपुर ब्लाॅक में लगी है।

अचानक पहुंचे जिला विकास अधिकारी के ब्लाॅक में आने सूचना पर जो कर्मचारी ब्लाॅक पर थे अपने साथियों को फोन पर बुलाने लगे। तब तक डीडीओ ने उपस्थित पंजिका का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। लार ब्लाॅक में पंद्रह में दस कर्मचारी लापता मिले। उन्होंने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों को उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसर्ट
कौन-कौन से कर्मचारी मिले अनुपस्थित
जिन कर्मचारियों को जिला विकास अधिकारी रजनीश राय ने अनुपस्थित किया है। उनमें रामाशीष लेखाकार, सुनील कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), रमाशंकर पटेल चौकीदार, अमरेंद्र गौतम मनरेगा सहायक लेखाकार, दुर्गेश कंप्यूटर आपरेटर मनरेगा, महेश नारायण मल्ल तकनीकी सहायक, संतोष शर्मा तकनीकी सहायक, संजय सिंह तकनीकी सहायक, पंकज कुमार सिंह, चंदन कुमार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें