फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी के 10 दिन बाद युवक की हादसे में चली गई जान

Wed, 18 Dec 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बंजरिया-तरकुलवा मार्ग पर बेलही कुटी के पास मंगलवार की देर शाम एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक बघौचघाट थाना क्षेत्र के सेमरी गांव स्थित अपने बुआ के घर से वापस लौट रहा था। युवक की 7 दिसंबर को शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। इस हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बबीता का रो रोकर बुरा हाल था। थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव के रहने वाले विद्यानंद कुशवाहा(22) पुत्र दिनेश कुशवाहा की शादी 7 दिसंबर को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा की बेटी बबीता के साथ हुई थी। सोमवार को वह बघौचघाट थाना क्षेत्र के सेमारी गांव में अपने बुआ के घर गए थे। वहां से लौटते समय रात 7:10 बजे के करीब थाना क्षेत्र के बंजरिया-तरकुलवा मार्ग पर बेलही कुटी के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनको ठोकर मार दिया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा गिरी और वे उछल कर पुल के नीचे बेलही ड्रेन में जाकर सिर के बल गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें