फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शाॅर्ट सर्किट से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Sun, 07 Apr 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

......
- कोतवाली थाना क्षेत्र के अहिरौली लाला स्थित गेहूं के खेत में लगी आग, आधे घंटे बाद काबू पाया गया
दमकल कर्मियों व ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, राजस्व विभाग ने किया मुआयना
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। शाॅर्ट सर्किट से शनिवार की दोपहर में अहिरौली लाला गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि महज 20 मिनट में दस बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया और किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
शनिवार की दोपहर में कड़ाके की धूप के साथ तेज हवा चल रही थी। रोजाना की तरह रोस्टरिंग थी। लेकिन, थोड़ी देर के लिए बिजली आ गई थी। इसी बीच शाॅर्ट सर्किट से कोतवाली थाना क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव में गेहूं के खेत में आग लग गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि देखते ही देखते तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन, काफी देर तक गाड़ी नहीं आने के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच दमकल की गाड़ी पहुंच गई और आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग से इशराफिल, इस्लाम, सुनील, अभिनंदन समेत दस किसानों की करीब दस बीघा गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई।
नायब तहसीलदार गोपालजी के साथ हलका लोकपाल रजनीश मिश्रा ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें