संवाद न्यूज़ एजेंसी
रुद्रपुर। नरायनपुर गांव से काम करके लौट रहे एक बिजली कर्मी को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया ।
डहरौली बुजुर्ग निवासी हरीश कुमार (35) बिजली विभाग में संविदा पर काम करते हैं। वह रविवार को नरायनपुर किसी काम से गए थे। रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे कि रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर पांडेय माझा राजधर गांव के सामने चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। उनके सिर और सीने में गंभीर चोट लगी है। संवाद