संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के तैनात बेहोशी के एक डॉक्टर सहित छह कर्मचारियों को मूल विभाग में वापस कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। अब उन्हें महानिदेशक चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य सेवाएं भवन लखनऊ में ज्वाइन करना होगा।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के स्थापना के समय बाबू मोहन सिंह जिला अस्पताल के डॉक्टर, पैरामेडिकल सहित अन्य कर्मचारियों को तीन से लेकर पांच साल तक के लिए संबद्ध कर दिया गया था। जिला अस्पताल में तैनात एक बेहोशक सहित छह कर्मचारियों को मूल विभाग में वापस कर दिया गया है। बेहोशक डॉ. मुकेश कुमार प्रियदर्शी, सिस्टर उर्मिला सिंह, स्टाफ नर्स निशा त्रिपाठी, श्यामलली राय के अलावा वार्ड बॉय विशाल यादव, चपरासी हंसनाथ आर्य शामिल हैं। इन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है, जो महानिदेशक कार्यालय में ज्वाइन करेंगे। इसके बाद उनकी तैनाती की जाएगी।
सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि एक डॉक्टर, सिस्टर सहित छह कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।