देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली के सेमरौना पुल के पास से पुलिस ने तमंचा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसकी पहचान मछरहट्टा वार्ड निवासी मनोहर पांडेय पुत्र जवाहर पांडेय के रूप में हुई। पुलिस उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। संवाद