फोटो समाचार............
देवरिया/रुद्रपुर। रुद्रपुर थानाध्यक्ष रतन कुमार पांडेय मय फोर्स के साथ आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम व वांछितों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील थे। वह सेमरौना पुल के नीचे बथुआ रीवर फ्रंट के पास जांच अभियान भी चला रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। उसे पुलिस बल के साथ घेरकर कर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान चौहट्टा वार्ड निवासी विशाल सोनकर पुत्र मोहन सोनकर के रूप में हुई। जांच में उसके पास से 424 ग्राम चरस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद