मोबाइल लूट कर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ा
मईल। थाना क्षेत्र के कसिली गांव के पास देर शाम को सड़क पर टहल रहे अध्यापक का मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कसिली गांव निवासी धनंजय मिश्रा कुशीनगर में अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की देर रात वह गांव के पास ही सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक आए व अध्यापक का मोबाइल लूटकर भागने लगे। तभी अध्यापक ने शोर मचा दिया। इसमें दो युवक भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए बाइक सवार एक युवक को बरठी चौराहे के पास पकड़ लिया व मईल पुलिस को सौंप दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी युवक से पूछताछ हो रही है। घटना की जल्द ही पर्दाफाश होगा। संवाद