फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या : बुलंदशहर में मजदूर की मौत, घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 01 Aug 2023 01:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बुलंदशहर जिले में घर के अंदर एक व्यक्ति का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि उसे आत्महत्या की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत हो गई। पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी गई थी। वहीं, परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सूरतपाल ने बताया कि उसका और उसके छोटे भाई सुभाष (33) का परिवार एक साथ एक घर में रहता है। सुभाष मजदूरी करता था। सोमवार रात को परिवार के सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए थे। सुभाष और उसका बड़ा बेटा भोलू बाहर आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। 

सोमवार सुबह परिवार के सदस्य जब सो कर उठे तो देखा सुभाष का शव फंदा लगाकर पंखे हुए पर लटका हुआ था। सूरतपाल का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर सुभाष की हत्या की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले में आत्महत्या की सूचना मिली थी। परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें