फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित

Sun, 04 Aug 2013 01:01 AM IST
संभल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पुलिस/ पीएसी/ फायरमैन की सीधी भर्ती के लिए संयुक्त प्रारंभिक लिखित परीक्षा 27 अक्तूबर और 10 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


सूबे के सभी 25 लाख आवेदकों की परीक्षा जिला स्तर पर स्कूल कालेजों के परिसरों में होगी। इसके लिए भवन चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस/ पीएसी/ फायरमैन की सीधी भर्ती के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया तो कई दिनों से चल रही है।

इसके लिए अब संयुक्त प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के सदस्य आरआर भटनागर ने सभी पुलिस अधीक्षकों समेत उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया है कि संयुक्त प्रारंभिक लिखित परीक्षा 27 अक्तूबर और 10 नवंबर को आयोजित की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें