दहेज में बाइक न मिलने पर शादी से इंकार करने वाले लड़का पक्ष को लड़की पक्ष ने जमकर मजा चखाया। तिलक समारोह पर बाइक के एक लाख रुपये लेने वाले वर पक्ष को शादी वाले दिन लड़की वालों ने दूल्हे सहित बंधक बना लिया और बाइक के नाम पर लिए एक लाख रुपये वापस मंगाकर लड़की के खाते में जमा कराए। इसके बाद फेरों की रस्म पूरी कराई। वहीं, तिलक समारोह में वधू पक्ष की लड़कियों से मजाक करने वाले युवकों की भी जमकर धुनाई की गई।
हुआ यूं कि सात दिन पहले क्षेत्र में दलित समाज के एक युवक की तिलक समारोह था। यहां दहेज में बाइक न मिलने पर लड़के वालों ने लड़की पक्ष से जमकर कहासुनी की और बाइक के नाम पर एक लाख रुपये लेकर ही कार्यक्रम को पूरा कराया। वहीं तिलक समारोह में आईं लड़की पक्ष की कुछ युवतियों के रसगुल्ले आदि में नमक, मिर्च मिला दिया, जिससे वह खाना भी नहीं खा सकीं। लेकिन युवतियों ने उन लड़कों की तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लीं।
इसके बाद शादी वाले दिन लड़की पक्ष के लोगों ने पहले तो उन युवकों की जमकर धुनाई की, इसके बाद बाइक देखने की जिद पर अड़ गए। बाइक न होने की जानकारी पर दूल्हे सहित सभी परिजनों को बंधक बना लिया। बाद में बाइक के नाम पर दिए एक लाख रुपये मंगाकर लड़के खाते में जमा कराए। इसके चलते दूसरे दिन शाम को फेरों की रश्म पूरी हुई। यह बाद कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।