फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से तैनात कर दिए जाएंगे कांट्रैक्ट टीचर

Tue, 21 May 2013 09:20 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में 41,000 अंशकालिक संविदा शिक्षकों की तैनाती 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशालय इस संबंध में सोमवार से जिलों को दिशा-निर्देश भेजेगा। इसमें संविदा शिक्षकों की संविदा की शर्तों का प्रारूप भी शामिल होगा।

इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नेशनल इंफारमेटिक सेंटर (एनआईसी) से चयनितों का सत्यापन करा लें, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों की शिक्षा अनिवार्य की गई है।

इस अधिनियम के तहत उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को विशेष शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है।

इसमें कला, शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य और कार्य अनुभव की शिक्षा देना अनिवार्य किया गया है।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत पिछले साल ही इसके लिए संविदा शिक्षकों की भर्ती की जानी थी, लेकिन नहीं की गई।

सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने इस साल इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था।

इसमें कला, शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा तथा कार्य अनुभव की शिक्षा के लिए 41307 पदों के लिए आवेदन मांगे गए।
इसके लिए करीब 5 लाख आवेदन आए।

काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, अब चयनितों को तैनाती देने की प्रक्रिया शुरू की जानी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें