फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: सीएम योगी ने कई परियोजनाओं की दी सौगात, वाराणसी होते लखनऊ के लिए हुए रवाना

Tue, 15 Nov 2022 06:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीएम योगी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट के एप्रन पर भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री सोनभद्र के लिए रवाना हुए। वहां कई परियोजनाओं की सौगात दी। 
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे CM Yogi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विशेष विमान से दोपहर 12:30 बाबतपुर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट के एप्रन पर भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:40 बजे सोनभद्र के लिए उड़ान भरा।
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा विधायक सौरभ चंद्र श्रीवास्तव विद्यासागर राय भाजपा नेता शैलेश पांडे पवन सिंह सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया,इस दौरान कमिश्नर कौशल राज शर्मा एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी सीआईएसफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

575 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया 

बता दें कि सोनभद्र में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की 195.80 करोड़ की 56 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं 379.63 करोड़ की 177 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। 
लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में एकलव्य विद्यालय के अलावा स्वास्थ्य विभाग की एक, आरआईडीएफ की छह, जिला खनिज फाउंडेशन की छह, त्वरित आर्थिक विकास योजना की 10, पीएमजीएसवाई की 25, कृषि विभाग की 2, जनजाति कल्याण विभाग की एक, पशुधन विभाग की एक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन योजना के तहत तीन, यूपीएसआरएलएम की एक परियोजना शामिल है। वहीं जिला खनिल फाउंडेशन की 151, पीएमजीएसवाई की 17, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग की एक, साडा की दो परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ।
कार्यक्रम के बाद सीएम वाराणसी होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें