फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के अमिलिहा गांव में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अमिलिहा निवासी गंगा प्रसाद (20) पुत्र राममनोहर शुक्रवार देर शाम घर से खाना खाकर निकला था। परिजनों के पूछने पर परचून की दुकान पर जाने की जानकारी दी। वह देर रात तक नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की। उसका पता नहीं लगा। शनिवार सुबह शौच क्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने खेत के पास एक पेड़ पर उसका शव लटका देख परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पांच भाई व तीन बहन हैं। मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें