फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः करंट से युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाई गई करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने करंट लगाने वाले शिकारियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील मानिकपुर के ग्राम बटखुरा के घायल राममिलन उर्फ जगतपाल ने बताया कि सोमवार को वह खाना खाकर खेतों की तरफ गया था। फिर वह घूमते हुए चंद्रभान के बंधवा बनवा जंगल के पास पहुंचा। वहां से लौटते वक्त अचानक खेत में फैले विद्युत कटिया से लगे तारों में फंस गया।
बताया कि तार जमीन पर पड़े थे। जिसे वह देख नहीं पाया और करंट की चपेट में आ गया। यह देखकर शिकारी भाग निकले। आसपास के ग्रामीण आए और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। मंगलवार को झुलसे किसान के परिजनों ने एसपी अतुल शर्मा को दिए पत्र में ऐसे शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें