चित्रकूट। राजापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत प्रसिद्धपुर गांव निवासी एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई।
प्रसिद्धपुर निवासी ऊषा देवी ने बताया कि सोमवार को उसका पुत्र सत्येन्द्र सिंह (26) खेत में अपनी बकरियां चरा रहा था। इस दौरान नदी किनारे अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से सत्येन्द्र झुलस गया और उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहाड़ी पहुंंचे। जहां डॉक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राजापुर उपजिलाधिकारी फूलचन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घटना के बाद से मृतक की मां व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद