फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तेरहवीं संस्कार में घर की बिजली सही करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली कर्वी क्षेत्र के अमानपुर गोबरिया गांव का शिवपूजन यादव (32) पुत्र स्व. गया प्रसाद सोमवार को परिवार में ही तेरहवीं संस्कार के दौरान दोपहर को लाइट बिगड़ने पर दुरुस्त कर रहा था तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। मौजूद लोग तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। पत्नी किरन देवी व पुत्र व पुत्री का रो-रोकर बेहाल हैं। शिवपूजन खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें