मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर-नैनी के मध्य पनहाई-डभौरा रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन के ट्रैक किनारे शनिवार को यात्री की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक बल्देव सिंह यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक कागज मिला है, जिसमें गांव अजनर जिला महोबा लिखा है।