मानिकपुर(चित्रकूट)। जौनपुर जिले के केशवपुर निवासी लोटन ने बताया कि उसका भतीजा सत्यम (20) गुजरात से ट्रेन में बैठकर घर आ रहा था। सोमवार की रात को मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना जीआरपी ने उन्हें दी। बताया कि सत्यम गुजरात के बलसार में रहता था। दो भाइयों में छोटा था। मां सोना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।