चित्रकूट। शनिवार को मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव रेल पटरी के पास पड़ा मिला।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के रैपुरवा माफी निवासी रामसुफल (28) पुत्र राजेश शनिवार सुबह मां बिट्टन देवी से मजदूरी करने के लिए बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दादा रामभजन ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ट्रेन की चपेट में आने से भतीजा मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था। चार बहनो में मृतक इकलौता भाई था। (संवाद)