फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घरेलू विवाद में युवक ने पीया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर पूर्वी में गुरुवार देर रात घरेलू विवाद में एक युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे सीएचसी लाए। इलाज के बाद उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। मोहल्ला निवासी रामचंद्र साहू के बेटे संजय साहू का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। बातचीत से आहत संजय ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पाकर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि इलाज के बाद अब संजय की सेहत में सुधार है। हालांकि उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें