चित्रकूट। अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार की देर रात को युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द गांव निवासी ओमप्रकाश (22) के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह अपने परिजनों के साथ गांव में निमंत्रण पर गया था। वापस आकर घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सवेरे जब मां कन्या देवी कमरे के अंदर उपले लेने गई तो शव लटकता देखा। मृतक सूरत में मजदूरी करता था। 20 दिन पूर्व गांव आया था। वह तीन भाइयों में छोटा था। शनिवार को घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम गांव पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि खुदकुशी के किसी कारण की अभी जानकारी नहीं हो सकी है।