फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कृषि कार्य के साथ कुटीर उद्योग लगा युवा बनाएं अपना भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कृषि पर आधारित कुटीर उद्योग लगाने के लिए शहर के श्री गंगा जनसेवा इंटर कॉलेज में मंगलवार को गोष्ठी हुई। गोष्ठी में किसानों की आय बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। उद्यमी योगेश जैन ने कहा कि कृषि कार्य व इससे जुडे कुटीर उद्योग लगा युवा अपना भविष्य बना सकते हैं। कृषि कार्य में अब आधुनिक यंत्रों का इस्तेमाल होने लगा है। इससे कार्य को आसानी से किया जा सकता है। कहा कि फसल का उत्पादन होने के बाद उसको कुटीर उद्योग के माध्यम से बाजार में बेच सकते हैं। इसके अलावा डेरी उद्योग भी शहर सहित गांवों में किया जा सकता है। इसके लिए सरकार अनुदान भी देती है। शिक्षक सुधीर शुक्ला ने कहा कि कृषि पाठ्यक्रम पर आधारित डिग्री ले सकते हैं। जिसमें बीएसी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर अपना करियर बना सकते हैं। कहा कि कृषि अधिकारी मृदा वैज्ञानिक के साथ ही उर्वरक व बीज कंपनियों में मैनेजर भी बन सकते हैं। इस दौरान मनोज कुमार पांंडेय, विनय कुमार सिंह, कमल सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें