फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला पुल से युवक ने यमुना में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। चित्रकूट के मऊ में महिला पुल से एक युवक ने रविवार शाम यमुना नदी में छलांग लगा दी। यह तीन दिन के भीतर इसी पुल से हुई दूसरी घटना है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। राहगीरों ने बताया कि युवक मोबाइल पर बात करते हुए अचानक नदी में कूद गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को 28 वर्षीय करुणा रानी ने भी यहीं से छलांग लगाई थी। लगातार घटनाओं से लोगों में हड़कंप है। उन्होंने प्रशासन से पुल पर जाली लगाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें