मानिकपुर। सतना-मानिकपुर रेल लाइन के आउटर पर एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे वो घायल हो गया। आरपीएफ को तलाशी में सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने मेरा शव व पांच हजार रुपये मां को पहुंचा देना... लिखा है आरपीएफ मानिकपुर थाना के प्रभारी मो. सादिक ने बताया कि घायल संतोष (25) मध्य प्रदेश के रीवा जिले के थाना जनेह के गांव झोटिया का है।किसी बात से नाराज होकर घर से आया था। (संवाद)