फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। सरधुवा थाना क्षेत्र के बरेठी गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरेठी गांव निवासी अरविंद निषाद (28) का अपनी पत्नी फूलकुमारी से अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद होता था। सोमवार रात भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद अरविंद कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पत्नी ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे के अंदर झांकने पर अरविंद फंदे से लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाने की जानकारी मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें