फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पर्यटन स्थल शबरी जल प्रपात पर सेल्फी ले रहा युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव स्थित पर्यटक स्थल तुलसी जलप्रपात में दोस्तों के साथ सेल्फी लेते समय युवक डूब गया। तलाश में पुलिस के जवान लगे हैं। घटना शुक्रवार शाम लगभग चार बजे की है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद के अमदरी गांव निवासी चार युवक अंबुज बागरी, धु्रव शर्मा, वरूण देव व विकास शर्मा टिकारियां गांव स्थित पर्यटन स्थान तुलसी जलप्रपात आए थे। जहां पर अंबुज बागरी (23) सेल्फी ले रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल जाने से वह जल प्रपात के कुंड में गिर गया। इससे वह डूब गया। गोताखोर की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा कि तुलसी जल प्रापत कुंड में डूबे युवक का जन्म दिन था। जिस पर वह सभी दोस्तों के साथ घूमने आया था। मौके पर एसडी रामजनम यादव, सीओ राजकमल, फायर बिग्रेड की टीम सहित मारकुंडी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें